फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुचिवीरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Sat, 11 Mar 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में मतगणना के नतीजे आने के बाद सपा प्रत्याशी रुचिवीरा सेंट्रल वेयर हाउस के बाहर निकलीं तो लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। लोगों में उनके खिलाफ गुस्सा नजर आया। दूसरी ओर, रुचिवीरा ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में विकास के कार्य किए हैं, जो लोगों को पसंद नहीं आए। वे हार को स्वीकार करती हैं।
विज्ञापन

मतगणना के बाद सपा की पूर्व विधायक व प्रत्याशी रुचिवीरा के मतगणना स्थल सेंट्रल वेयर हाउस के बाहर आते ही लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही उन्हें लोगों ने खूब खरी-खोटी भी सुनाई। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने रुचिवीरा को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया। इसके बावजूद लोगों में उनके खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही गया। हालात बिगड़ते देखकर पुलिस ने रुचिवीरा को सेंट्रल वेयर हाउस की ओर से ग्राम आदमपुर के लिए जा रहे कच्चे मार्ग से निकाला। इस दौरान रुचिवीरा के समर्थक भी लोगों के आक्रोश को चुपचाप देखते रहे। इसके बाद वे धीरे-धीरे वहां से खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें