फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भीड़ बढ़ने के बाद डायवर्ट रूट पर दौड़ेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
-महाशिवरात्रि को लेकर किया गया रूट डायवर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर एक मार्च से रूट डायवर्जन किया गया है। मगर, सड़कों पर शिवभक्तों की भीड़भाड़ नहीं होने से रोडवेज बसें अपने निर्धारित रूट पर ही दौंड़ी। भीड़ अधिक होने के बाद ही रोडवेज बसें डायवर्ट रूट पर संचालित होंगी।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि की वजह से तय किए गए रूट डायवर्जन के अनुसार बिजनौर से मुरादाबाद आने-जाने वाली रोडवेज बसें झालू, नहटौर, रेहड़, काशीपुर होते हुए मुरादाबाद जाएंगी। इसी मार्ग से वापसी होगी। वहीं, बिजनौर से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, देहरादून, गाजियाबाद व दिल्ली आने-जाने वाली रोडवेज बस गंगा बैराज होते हुए आएंगी और इसी रास्ते से जाएंगी। बिजनौर से हरिद्वार को आने व जाने वाली कांवड़ियों की बसें मंडावर, नांगल, भागूवाला होते हुए संचालित होंगी। बिजनौर डिपो के स्टेशन इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि अभी रोडवेज बसों को निर्धारित मार्ग से ही भेजा रहा है। अभी डायवर्ट रूट पर बसें नहीं भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें