फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनाबे फातेमा जैहरा के चरित्र से शिक्षा ग्रहण करें औरतें : खान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। गांव छजुपुरा सादात में दरगाहे आलिया हजरत फातेमा जैहरा पर तीन दिवसीय सालाना मजालिसों का आगाज मौलाना सैय्यद मेहंदी अब्बास जैदी ने किया। मौलाना वसी हसन खान ने कहा कि हजरत फातेमा जैहरा की सीरत दुनिया की तमाम औरतों के लिए मशअले राह है। दुनिया की तमाम औरतों को जनाबे फातेमा जैहरा के चरित्र से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।
विज्ञापन



पहले दिन मौलाना सैयद मोहम्मद जफरूल हसन जलालपुरी, दूसरी मजलिस को मौलाना वसी हसन खान देहली व तीसरी मजलिस को मौलाना गजनफर अब्बास तूसी और चौथी मजलिस को मौलाना सबीहुल हसन ने खिताब किया। मजलिसों में मर्सियाखानी मोहम्मद रजा, मोहम्मद अब्बास, नायाब हैदर, मोहम्मद आलम, रोशन अब्बास, शमशाद हुसैन, सालिम ज़ैदी आदि ने की। पेश खानी रईस हैदर, शमशाद हुसैन, रोशन अब्बास आदि ने की। कार्यक्रम का संचालन मौलाना अहमद रजा ज़ैदी और मीडिया प्रभारी शाही वास्ती ने संयुक्त रूप से किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें