फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टवेरा कार के बान नदी में गिरने बाद जागा लोक निर्माण विभाग

Sun, 23 Jul 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो लोगों की मौत के बाद उनके परिजनों से वार्ता करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नूरपुर में बिजनौर रोड पर शुक्रवार की रात हुए हादसे का का कारण बने बान नदी के पुल पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) ने आनन-फानन में स्पीड ब्रेकर का निर्माण करा दिया है। उधर, पुलिस ने रात में ही दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे गांव अहीरपुरा के पास टवेरा कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बान नदी में गिर गई थी। हादसे में कार में सवार चालक जयवीर सिंह (30) निवासी शिवाला कलां एवं पंजाब नेशनल बैंक की फीना शाखा में तैनात सहायक प्रबंधक कुलजीत खोखर निवासी ग्राम ऊमरा थाना हांसी जनपद हिसार (हरियाणा) की मौके पर ही मौत हो गई थी।

बान नदी में काफी पानी था। उनकी कार पूरी तरह से पानी में डूब गई थी। सहायक प्रबंधक का शव कार से ही बरामद हो गया था, जबकि चालक जयवीर का शव एक घंटे बाद नदी से मिला था। दुर्घटना का कारण   बान नदी के पुल का संकरा होना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग के चौड़ीकरण में सड़क को दोनों ओर तीन-तीन फीट बढ़ाया गया है। पुल की चौड़ाई काफी कम है। आशंका है कि चालक सड़क के हिसाब से गाड़ी चला रहा था। उसे पुल के इतना संकरा होने का अंदाजा नहीं हुआ।

कार में कई लोगों के होने की थी सूचना
नदी में कार गिरने बाद मिली सूचना में कहा गया था कि इसमें कई लोग सवार थे। मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ ही सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीएम मदन सिंह गर्ब्याल, एसपी सिटी आरडी चौरसिया, एसडीएम आजाद भगत सिंह, सीओ अंशु जैन के अलावा फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई थी।

नदी से कार निकालने के बाद भी कई लोगों के डूबे होने की आशंका के चलते करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने बचाव अभियान चलाया। बाद में मौके पर पहुंचे चालक के परिजनों ने पुलिस को दो लोगों के ही होने की सूचना दी। तब जाकर पुलिस नदी से बाहर निकली।  

उधर, सहायक प्रबंधक कुलजीत सिंह खोखर नूरपुर में सपरिवार किराए पर मकान लेकर रहते थे। शुक्रवार रात उनकी ढाई वर्ष की बेटी की तबीयत खराब थी। पत्नी गीता ने फोन कर उन्हें जल्दी घर पहुंचने को कहा था।

कुलजीत का शव गांव भिजवाया गया
नूरपुर में बिजनौर मार्ग स्थित एक टवेरा गाड़ी अनियंत्रित होकर बान नदी में गिर गई थी। हादसे में हरियाणा के जिला हिसार के थाना हांसी के गांव उमरा निवासी कुलजीत खोखर और थाना शिवाला कलां के चालक जयवीर सिंह की मौत हो गई थी। कुलजीत खोखर फीना में पीएनबी में शाखा प्रबंधक थे।

पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे थे। शनिवार को डीएम जगतराज व सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। कुलजीत खोखर का शव उनके गांव शव वाहन से भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें