फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पहले किया झगड़ा फिर पति पत्नी ने निगल लिया जहर

Fri, 19 Dec 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के एक अस्पताल में भर्ती गांव शहबाजपुर के जहर निगलने वाले पति पत्नी। स्रोत संवाद
विज्ञापन
मंडावर/चंदक। शहबाजपुर गांव में बृहस्पतिवार को कंचन (42) और उसकी पत्नी मोनिका (35) ने बृहस्पतिवार को आपस में झगड़ा होने के बाद जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

दोपहर में एक बजे कंचन और उसकी पत्नी मोनिका गांव के पास ही अपने मुर्गा फार्म पर पहुंचे। यहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर कंचन ने सल्फास निगल लिया। उधर से गुजर रही महिला ने यह नजारा देखकर तो आसपास के लोगों को खबर दी। मौके पर पहुंचे लोग कंचन को उठाकर अस्पताल जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी उसकी पत्नी मोनिका ने भी बचा हुआ सल्फास निगल लिया। अब दोनों की हालत बिगड़ने पर बिजनौर शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। आए दिन दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। दंपती की बड़ी बेटी नौ साल की है जबकि बेटे की उम्र छह साल है। परिवार में कोई आर्थिक तंगी भी नहीं है। उधर अस्पताल में पहुंचे मोनिका के भाई ने बताया कि मोनिका नौकरी करना चाहती थी, जबकि कंचन नौकरी के पक्ष में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें