बिजनौर/चांदपुर। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत पंवार व महासचिव रामेंद्र सिंह के अनुसार हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति मेरठ के आह्वान पर पांच जनवरी को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच की उनकी लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने का आह्वान प्रदेश व केंद्र सरकार से किया है।
चांदपुर में राकेश सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता व आलोक कुमार एडवोकेट के संचालन में हुए बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच स्थापना को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन हाईकोर्ट बेंच स्थापना तक जारी रहेगा। अधिवक्ता बुधवार पांच जनवरी को न्यायालय में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।