फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा एक्सप्रेसवे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने भेजे पोस्टकार्ड

Thu, 09 Oct 2025 11:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गंगा एक्सप्रेसवे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजे। उन्होंने पोस्ट कार्ड में कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे बिजनौर से ही निकाला जाए।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशध्यक्ष दिगंबर सिंह ने गंगा एक्सप्रेस-वे की मांग को लेकर एक लाख पोस्ट कार्ड मुख्यमंत्री को भेजे जाने की घोषणा कर रखी है। किसानों ने डाकघरों में पहुंचकर पोस्टकार्ड खरीदने शुरू कर दिए हैं। जहां पोस्टकार्ड कम हैं वहां पोस्टकार्ड मंगाने के लिए लखनऊ को मांगपत्र भेजा जा रहा है।
जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने बताया कि वकीलों ने मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजकर मांग की है, कि गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर से होकर निकलना चाहिए। साथ ही गन्ना मूल्य वृद्धि की भी मांग मुख्यमंत्री से की जा रही है। इस अवसर पर अतुल विक्रम, गुलशेर आलम, मुदित गुप्ता, पवन चौधरी, नदीम खान, अभिषेक वत्स, विवेक तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें