फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की हड़ताल रही जारी

Wed, 28 Sep 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में जिला युवा बार के संस्थापक ऐश्वर्य चौधरी मौसम को पेद्दा कांड में शामिल किए जाने और अधिवक्ता प्रफुल्ल चौधरी को नामजद किए जाने के विरोध में वकील मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहे । जिला बार का एक प्रतिनिधिमंड़ल एडीजी दलजीत सिंह से मिलने लखनऊ जाएगा।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन की ॉबार अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता एवं सचिव अजित पंवार के संचालन में हुई सभा में पेददा कांड में दो अधिवक्ताओं के नाम शामिल किए जाने पर रोष प्रकट किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राजनैतिक दबाव के कारण इन दोनों अधिवक्ताओं के नाम शामिल किए गए हैं। राजनैतिक दबाव के कारण ही इस घटना में अधिवक्ताओं के संलिप्तता न होने के बाद भी इनके नाम नहीं हटाए जा रहे हैं। बैठक में पुलिस प्रशासन से अधिवक्ता ऐश्वर्य चौधरी व अधिवक्ता प्रफुल्ल चौधरी का नाम हटाने की मांग की। बैठक में तय किया गया कि यदि इन अधिवक्ताओं का नाम नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बिजनौर में 22 जिलों के अधिवक्ताओं के पदाधिकारियों व बार संघ से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। इस मामले को बार काउंसिल उप्र के समक्ष भी रखा जाएगा। दोपहर बाद बार हॉल में जुटे अधिवक्ताओं ने यह भी निर्णय लिया कि जिला बार का एक प्रतिनिधिमंडल एडीजी लॉ एंड ऑडर दलजीत सिंह  से मिलने के लिए लखनऊ भेजा जाए। बैठक में बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित राठी ,पूर्व अध्यक्ष निरंकार सिंह, सत्यप्रकाश चौहान, इंद्रवीर सिंह, चरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें