फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को भोजन न मिलने पर लगाई फटकार

Wed, 28 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण करते लखनऊ से आई टीम के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर स्थित जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान लखनऊ से आई जांच टीम ने मरीजों को भोजन नहीं मिलने पर अस्पताल स्टाफ को जमकर फटकार लगाई।  
विज्ञापन


चिकित्सकों को मरीजों के इलाज में लापरवाही नहीं बरतने की नसीहत दी गई। मंगलवार को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कायाकल्प योजना के तहत लखनऊ से आई तीन सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ.राजेंद्र वार्ष्णेय ने बच्चा वार्ड में मरीजों को भोजन नहीं मिलने पर स्टाफ के लोगों को आड़े हाथों लिया। अस्पताल परिसर में साफ सफाई की सराहना की। डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि प्रदेश सरकार की कायाकल्प योजना तहत प्रदेश के अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिस अस्पताल की संपूर्ण सुविधाएं व व्यवस्थाएं सही पाई जाएंगी, उसको प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल के निरीक्षण की रिपोर्ट गुप्त रखी जाएगी।  चिकित्सकों को मरीजों का सही ढंग से इलाज करने का कहा। उनकी टीम में उनके साथ मोहम्मद नाजिर व हुमैरा शामिल हैं। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान हड़कंप मच गया। टीम के आने से पहले कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में साफ सफाई कर परिसर को चमका दिया था। यही वजह रही कि टीम के सदस्यों ने अस्पताल में साफ सफाई की सराहना की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें