फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच के साथ भविष्य संवारने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
-रहमापुर के समग्र विद्यालय में आयोजित हुई संगोष्ठी
विज्ञापन

फोटो-
नजीबाबाद। समग्र विद्यालय रहमापुर में एक शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आईआईटी दिल्ली के पूर्व डीन भीम सिंह ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के सुझाव दिए। उन्होंने छात्रों को शैक्षिक भविष्य संवारने के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान किया।
भीम सिंह ने विद्यार्थियों को एकाग्र मन से शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी। उन्होंने वैज्ञानिक सोच विकसित करने और सोशल मीडिया का शिक्षा में सदुपयोग करने पर जोर दिया। भीम सिंह ने कहा, परिश्रम, लगन और धैर्य से असंभव दिखने वाला लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर विभिन्न मॉडल भी प्रदर्शित किए। भीम सिंह ने इन मॉडल प्रदर्शन का अवलोकन किया और छात्रों की रचनात्मक सोच की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक अभिनव गुप्ता ने विद्यार्थियों की शैक्षिक और कलात्मक क्षमताओं के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को अपने शैक्षिक भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जीवन के लक्ष्य तय करने की सलाह दी। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना था। इस अवसर पर बृजेश कुमार, मनोज कुमार, बबीता देवी, चित्रा राजपूत और निधि वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें