फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला आबकारी अधिकारी की चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नगर पालिकाओं द्वारा वसूली कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर ईओ का स्पष्टीकरण तलब करने के भी निर्देश दिए हैं।
डीएम रमाकांत पांडेय ने करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की बैठक में जिला आबकारी अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करतेे हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व को कार्रवाई के निर्देश दिए। वसूली कार्य संतोषजनक कार्य नहीं करने पर संबंधित ईओ से स्पष्टीकरण तलब करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागीय लक्ष्य को मासिक एवं वार्षिक लक्ष्य को शत प्रतिशत वसूली कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि शासन द्वारा लक्ष्य आवंटन होने पर वसूली प्रगति के कार्य में कोई बाधा उत्पन्न न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनीमिया मुक्त भारत के लिए सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनीमिया के लिए जो दवाईयॉ उपलब्ध हैं उन्हें गर्भवती महिलाओं में समय से बंटवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कर वसूली का कार्य गंभीरता और सजगता से किया जाए और लक्ष्य के सापेक्ष मासिक और वार्षिक प्रगति सुनिश्चित की जाए। किसी भी अवस्था में करापवंचन न होने पाए। जिलाधिकारी ने तहसीलों की वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार वसूली के कार्यों पर ध्यान दें। मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद सिंह, एडीएम अवधेश कुमार मिश्र, प्रशासन विनोद कुमार गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें