फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 140 पैसे प्रति बड के हिसाब से मिलेगा उन्नतशील प्रजाति के गन्ने का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। गन्ना विभाग ने शरदकालीन गन्ने की बोवाई के लिए तीन नई प्रजातियों का 530 क्विंटल बीज आवंटित किया है। किसानों के लिए कोशा. 19231 प्रजाति का लगभग दस हजार एकल आंख का बीज भी उपलब्ध कराया गया है। धामपुर गन्ना परिषद में इस बार लगभग 4000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में शरदकालीन गन्ना बोवाई का लक्ष्य है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडे ने बताया कि किसानों ने बोवाई का कार्य शुरू कर दिया है। बारिश के कारण अभी बोआई रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। क्षेत्र में धान और चारे की फसल खत्म होने के बाद किसान बोवाई में तेजी लाते हैं। विभाग ने कोशा. 18231, सीओएलके 16202 और कोशा. 0118 नवीन प्रजाति का 530 क्विंटल बीज मंगाया है। यह बीज आवंटित हो चुका है और शत-प्रतिशत सीडर, रोग रहित है। कोशा. 18231 और सीओएलके 16202 का बीज 450 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से मिलेगा। कोशा. 0118 का बीज 425 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दिया जाएगा। कोशा. 19231 प्रजाति का बीज एकल आंख के रूप में दिया जाएगा। यह बीज केवल गन्ना विभाग में बुकिंग कराने वाले किसानों को ही मिलेगा।
-गन्ने के बीज पर अनुदान
सामान्य तौर पर गन्ने के प्रति आंख बीज की कीमत 280 पैसे है। विभाग किसानों को यह बीज 140 पैसे प्रति बड के भाव से उपलब्ध कराएगा। सरकार किसानों को 140 पैसे का अनुदान देगी। यह धनराशि सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी। पिछले साल भी बीज की यही कीमत थी, इस बार कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

-स्वयं सहायता समूह तैयार कर रहे नर्सरी
धामपुर क्षेत्र के परमावाला, नैंसी वाला और फलोदी गांवों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नर्सरी तैयार कर रही हैं। यह नर्सरी उन्नतशील गन्ना बीज उत्पादन योजना के तहत बनाई जा रही है। वसंतकालीन गन्ना बोआई के दौरान किसानों को नर्सरी से पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिकारियों ने किसानों को ट्रेंच विधि के साथ सहफसली खेती करने की सलाह दी है। इससे किसानों को कम लागत में अधिक लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें