फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार भाव से ज्यादा पर एडवांस बुक हो रही चीनी

Thu, 16 May 2019 12:02 AM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
बिजनौर। चीनी मिल बंद होने के साथ ही चीनी और शीरे का बाजार गति पकड़ने लगा है। करीब डेढ़ साल बाद चीनी के दाम 3250 रुपये प्रति क्विंटल हुए हैं। जबकि चीनी की एडवांस बुकिंग में मूल्य 3350 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गए हैं। ऐसा कई महीने बाद हुआ है कि एडवांस बुकिंग में चीनी के दाम बाजार दाम से अधिक दिए जा रहे हैं। सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मूल्य से अधिक पर चीनी के दाम पहुंच गए हैं। शीरे के दाम भी पिछले एक महीने में 100 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़े हैं। शीरे के दाम 350 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। शीरे और चीनी के दाम बढ़ने से चीनी मिलों को राहत मिली है, साथ ही गन्ना भुगतान भी जल्दी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन






पेराई सत्र 2017-18 में गन्ने और चीनी की बंपर पैदावार से चीनी, शीरे के बाजार धड़ाम हो गया था। पिछले साल चीनी के दाम चार हजार रुपये प्रति क्विंटल से घटकर 2300 रुपये प्रति क्विंटल और शीरे के दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर एक रुपये प्रति क्विंटल तक रह गए थे। लेकिन मार्च से शीरे के दामों में सुधार होना शुरू हो गया था। 15 अप्रैल के आसपास शीरे के दाम 250 रुपये प्रति क्विंटल थे। मई में शीरे के दाम बढ़कर 348 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि एक महीने के अंदर शीरे के दाम रिकॉर्ड स्तर पर जा सकते हैं। कुछ चीनी मिल अफसर शीरे के दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल से भी अधिक होने की बात कह रहे हैं।





वहीं सरकार ने चीनी के न्यूनतम दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल कर रखे हैं। इससे कम मूल्य पर चीनी मिल चीनी नहीं बेच सकती थीं, हालांकि चीनी मिलों को कागजों पर पूरी कीमत दिखाने के बाद भी इससे कम कीमत पर चीनी बेचनी पड़ी थी। पिछले महीने से चीनी के दामों में सुधार होना शुरू हुआ है। पिछले महीने चीनी का अधिकतम मूल्य 3167 रुपये प्रति क्विंटल था, जो अब बढ़कर 3250 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। चीनी की एडवांस बुकिंग में मूल्य बाजार मूल्य से भी अधिक दिया जा रहा है। व्यापारियों द्वारा एडवांस बुकिंग पर चीनी के दाम 3350 रुपये तक दिए जा रहे हैं। जबकि पहले चीनी के बाजार मूल्य पर ही एडवांस बुकिंग की जाती थी।
विज्ञापन





चीनी मिल        चीनी उत्पादन
धामपुर        20.11
स्योहारा        18.69
बिलाई            14.92
बहादरपुर        11.90
बरकातपुर        12.95
बुंदकी            12.20
चांदपुर        6.02
बिजनौर        3.72
नजीबाबाद        5.51
कुल            106.32
नोट : चीनी के आंकड़े लाख क्विंटल में हैं और गन्ना विभाग से लिए गए हैं।






कम उत्पादन और बिक्री की निर्धारित मात्रा से बढ़े दाम
चीनी के आढ़ती रामअवतार बंसल के अनुसार एडवांस बुकिंग में चीनी के दाम बाजार रेट से भी ज्यादा मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में कम उत्पादन और चीनी बिक्री की निर्धारित मात्रा तय करने के कारण ऐसा हुआ है। अगर सरकार ने अगले महीने कोटा ज्यादा नहीं बढ़ाया तो मूल्य और बढ़ेंगे। बिलाई मिल के गन्ना महाप्रबंधक का कहना है कि इससे चीनी मिलों को राहत मिलने लगी है। चीनी के दाम बढ़ने से किसानों को भुगतान जल्दी किया जा सकेगा। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार चीनी मिलों को सरकार वैसे ही बहुत राहत देती है। अब चीनी शीरे के दाम भी बढ़ रहे हैं। चीनी मिल जल्द से जल्द किसानों का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें