फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में किशोरों की रफ्तार पड़ी धीमी, युवाओं में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में 18 से ऊपर वालों में वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह दिखा, लेकिन 12 से 14 उम्र तक के किशोरों में टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 18 से ऊपर वालों का वैक्सीनेशन एक जून से शुरू हो गया था। शुरूआत में टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर लोगों ने खूब टीकाकरण कराया। जिले में 17,85,471 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 18 से ऊपर वालों ने लक्ष्य से भी अधिक वैक्सीनेशन कराया। जिले में अब तक 17,89,522 लोगों वैक्सीन लग चुकी है। इसके बाद तीन जनवरी 2022 में 15 से 18 वाले किशोरों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया था। इसमें भी किशोरों ने काफी हद तक जागरूकता दिखाई। जिले में 2,58,290 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि अभी तक 2,37,677 किशोरों ने ही वैक्सीन लगवाई है। वहीं, जिले में 12 से 14 उम्र तक के किशोरों का टीकाकरण 16 मार्च से शुरू हो गया। शुरूआत से ही किशोरों में वैक्सीन को लेकर कम रुचि दिखाई दी। शुरूआत के दिनों में तो वैक्सीन लगवाने वाले किशोरों का आंकड़ा सैकड़ों में ही था। जिले में 1,55,999 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि अभी तक कुल 80,313 किशोरों ने ही टीका लगवाया है। जो कुल लक्ष्य का 51.48 फीसदी है।
परीक्षा की वजह से नहीं आई टीकाकरण में तेजी
जिले में जब 12 से 14 उम्र तक किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ, तब सभी स्कूूलों में परीक्षा चल रही थी। जिसकी वजह से किशोरों ने परीक्षा में बुखार आने के भय से टीकाकरण नहीं कराया। जैसै-जैसे स्कूलों में परीक्षाएं समाप्त होती गईं, वैसे ही वैक्सीनेशन ने भी रफ्तार पकड़ ली। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में वैक्सीनेशन सत्र लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

गाइडलाइन आते ही शुरू होगा टीकाकरण : डॉ. अशोक
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन तेजी से किया जा रहा है। सीएचसी, पीएचसी के अलावा भी वैक्सीनेशन सेंटर लगाए गए हैं। इसके साथ ही कहा जैसे ही सरकार की ओर से 5 से 12 उम्र तक के बच्चों के टीकाकरण की गाइडलाइन आती है, जिले भर में टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें