फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में आसान नहीं होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेजों में आसान नहीं होगा दाखिला
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड तथा सीबीएसई के 488 स्कूलों में इंटर कक्षाओं में पंजीकृत करीब साठ हजार छात्र-छात्राएं कोरोना के कारण प्रमोट कर दिए गए हैं। डिग्री कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में सीटों की संख्या सीमित है। इसलिए प्रमुख कॉलेजों में दाखिला पाना आसान नहीं होगा। ऐसे में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को दूसरे जिलों का रुख करना पड़ सकता है।
जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालयों में वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए 44171 छात्र-छात्राएं तथा सीबीएसई के 101 विद्यालयों में करीब 15000 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। ये सभी शासन ने कोरोना के कारण प्रमोट कर दिए हैं। मेधावी छात्रों की इंजीनियरिंग या मेडिकल परीक्षा में दाखिले में रुचि रहती है। बड़ी संख्या में छात्र तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर चले जाते हैं। परंतु कोरोना ने छात्रों के बाहर दाखिला लेने पर ब्रेक लगा दिया है। इसलिए ये छात्र भी साल बचाने के लिए स्नातक में दाखिला लेते हैं।
विज्ञापन

जिले में एक राजकीय डिग्री कॉलेज शेरकोट, छह शासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज बिजनौर, धामपुर, नजीबाबाद तथा चांदपुर में संचालित हैं। इनमें दो बालिका डिग्री कॉलेज है। 101 स्ववित्तपोषित डिग्री कॉलेज हैं। छात्र-छात्राओं की प्राथमिकता शासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में दाखिला लेने की होती है। इन कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में आवंटित सीटों की संख्या काफी कम है।
मेरिट बन सकती है जी का जंजाल
राजकीय तथा अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में दाखिले मेरिट पर होते हैं। यूपी बोर्ड तथा सीबीएसई विद्यार्थियों को प्रमोट करने के किए अंक आवंटन का फार्मूला तय करने में लगे हैं। छात्र अंक आवंटन को लेकर चिंतित हैं। छात्रों को मेरिट कम रहने पर स्तरीय कॉलेजों में दाखिला नहीं मिलने का डर सताने लगा है। छात्रों के लिए राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त तथा स्वपोषित स्कूलों में फीस की असमानता भी परेशानी की वजह है। सरकारी कॉलेजों में फीस काफी कम है, लेकिन सीट सीमित हैं। छात्र स्ववित्तपोषित स्कूलों में फीस की असमानता के कारण दाखिला लेने में दिलचस्पी नहीं लेते हैं।
जिले प्रमुख कॉलेजों में सीटों की स्थिति
1 - वर्धमान कालेज बिजनौर : बीए - 720, बीकॉम -240, बीएससी बायो -240, बीएससी पीसीएम - 320, बीएससी सीएस -60, स्नातक प्रथम वर्ष के हर वर्ग में 10 प्रतिशत सीट ईडब्ल्यूएस कोटे में जनरल श्रेणी के लिए हैं।
2 - आरबीडी कॉलेज बिजनौर : बीए -800, बीएससी होम साइंस -60, बीकॉम -80 सीट। सभी सीट पर केवल बालिकाओं के दाखिले होंगे।
3 - विवेक कॉलेज बिजनौर : बीएससी आनर्स -300, बीकॉम आनर्स -140, बीएससी होमसाइंस - 120, बीबीए -140, बीसीए -80, बीफार्मा -100, डीफार्मा-60, एएनएम -40, जीएनएम -40, बीए एलएलबी -160 सीट।
विज्ञापन

4 - कृष्णा कॉलेज बिजनौर : बीएससी गणित -280, बीएससी बायो -160, बीएससी आनर्स -120, बीएससी माइक्रो बायोलॉजी -60, बीएससी सीएस -60, बीएससी होमसाइंस -120, बीएससी कंप्यूटर -240, बीकॉम आनर्स -120, बीबीए -60, बीए एलएलबी -180 सीट।
5 - राजकीय डिग्री कॉलेज शेरकोट : बीए -360, बीएससी गणित तथा बायो -200, बीकॉम -120 सीट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें