मंडावली में त्योहारों की व्यवस्था पर विचार विमर्श करते डीएम और एसपी।
- फोटो : NAZIBABAD
झंडा जुलूस पर रहेगी प्रशासन की नजर
मंडावली। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंडावली थाने में बैठक कर रविदास जयंती पर निकलने वाले झंडा जुलूस पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के मतदान केंद्रों को निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट जल्द प्रशासन तक पहुंचाने के लिए भी कहा है।
रविदास जयंती जुलूस को लेकर बुुधवार को मंडावली थाने में पहुंचे डीएम रामकांत पांडेय और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने मंडावली पुलिस के साथ बैठक की। उन्होंने ग्राम श्यामी वाला में रविदास जयंती के दिन झंडा जुलूस पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रविदास जयंती जुलूस में शराब पीकर कोई भी शामिल न हो। जुलूस में कोई शराब पीकर उत्पाद मचाता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने मस्जिद के नजदीक से जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने के आदेश मंडावली पुलिस को दिए। कहा कि सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करें इसकी रिपोर्ट प्रशासन तक जल्द पहुंचाएं। इसके बाद एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह और मंडावली थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने श्यामावाली पहुंचकर गांव का निरीक्षण किया।