फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि उत्सव की तैयारियों में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि उत्सव की तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

बिजनौर। क्रेता-विक्रेता मीट और कृषि उत्सव का आयोजन करने के लिए प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए डीएम ने अफसरों की बैठक ली। जिसमें जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि बिजनौर भूमि को पुराणों में नर-नारायण की भूमि बताया गया है।
सोमवार को कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जून के द्वितीय सप्ताह में किसानों के लिए क्रेता-विक्रेता मीट व कृषि उत्सव का आयोजन किया जाए। किसान कलस्टर, जैविक, प्राकृतिक खेती व कृषि विविधीकरण को अपना लें। जनपद में जिला और ब्लॉक स्तर किसानों के व्हॅाटसएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए गए। कहा कि किसानों की दशा-दिशा व किस्मत बदलने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने है। उन्होंने कहा कि बिजनौर कृषि उत्पाद राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ख्याती पाए, इसके लिए सकारात्मक प्रयास करने होंगे। उन्होंने प्रगतिशील व प्रतिभावान किसानों को सुना व उनके प्रयासों की सराहना की। किसानों के विचार व प्रयासों को एक जगह संकलित कर उसकी एक पुस्तिका बनाकर पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कृषि उत्सव में किसानों के स्टॉल भी लगेंगे। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। बैठक में मशरूम, केंचुआ खाद बनाने, चंदन और पापुलर की खेती करने वाले धामपुर निवासी मनोज कुमार, चंद्रपाल सिंह, मशरूम की खेती करने वाले सर्वेंद्र कुमार, मृदा परीक्षण पर कार्य करने वाले ब्रह्मपाल सिंह आदि ने अपने विचार रखे। संयुक्त कृषि निदेशक जेपी चौधरी ने खेत के जीवाश्म पदार्थ की महत्ता के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें