फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने 50 बेड का बनवाया क्वारंटीन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने 50 बेड का बनवाया क्वारंटीन केंद्र
विज्ञापन

नजीबाबाद। कासमियां इंटर कॉलेज नजीबाबाद में प्रशासन ने स्वैच्छिक संस्था की मदद से 50 बेड का क्वारंटीन केंद्र बनाया है।
कोविड मरीजों की लगातार संख्या बढ़ने को देखते हुए प्रशासन ने कोविड मरीजों को क्वारंटीन में रखने के लिए स्वैच्छिक संस्था की मदद ली है। नजीबाबाद के कासमियां इंटर कॉलेज में 50 बेड का क्वारंटीन केंद्र तत्काल प्रभाव से स्थापित किया गया है। क्वारंटीन केंद्र पर उन संक्रमित मरीजों को रखा जाएगा जिनको शासन की गाइडलाइन के अनुसार होम क्वारंटीन की सुविधाएं नहीं होंगी। प्रवासी कोविड मरीज भी स्वैच्छिक संस्था द्वारा स्थापित किए जा रहे क्वारंटीन केंद्र पर रहेंगे। प्रशासन द्वारा स्थापित कासमियां इंटर कॉलेज क्वारंटीन केंद्र संचालन में समाजसेवी हाजी दिलशाद अहमद प्रशासन का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम परमानंद झा और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण किया। प्रशासन के निर्देश पर कासमियां इंटर कॉलेज प्रशासन ने बालिका विद्यालय परिसर में 10 कमरों में स्थापित किए जाने वाले क्वारंटीन केंद्र के लिए कॉलेज की सफाई व्यवस्था शुरू की है। प्रशासन ने क्वारंटीन केंद्र को साफ-सुथरा रखने और समय-समय पर सैनिटाइज करने के भी प्रबंध जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें