फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन और हिंदू संगठनों में तनातनी

Fri, 03 Mar 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में हिंदू जन संघर्ष समिति की ओर से बिजनौर के नयागांव निवासी विशाल हत्याकांड को लेकर 6 मार्च को होने वाली महापंचायत को लेकर प्रशासन और हिंदू संगठनों के बीच तनातनी बढ़ गई है। इस मामले में सीओ अशोक कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को युवा हिंदू वाहिनी के मुरादाबाद मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह को कोतवाली में तलब कर आयोजन को स्थगित करने का दबाव बनाया। सीओ के मुताबिक, इस दौरान डॉ. एनपी सिंह ने महापंचायत के लिए कोई प्रयास न करने का भरोसा दिया। सीओ ने बताया कि एसपी के आदेश पर उन्होंने बृहस्पतिवार को डॉ. एनपी सिंह को कोतवाली में बुलाया था। उन्होंने डॉ. एनपी सिंह से कहा कि प्रशासन ने इस महापंचायत के लिए कोई अनुमति नहीं दी है। इसलिए वे इसके लिए प्रयास न करें। बकौल सीओ, डॉ. एनपी सिंह ने वार्ता में सहयोग करने का पूरा भरोसा दिया है।
विज्ञापन


होकर रहेगी महापंचायत : डॉ. एनपी सिंह
हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि प्रशासन ने उनसे वार्ता कर अपना काम करने का प्रयास किया है, जबकि वह अपना काम कर रहे हैं। जब हिंदू जन संघर्ष समिति ने बिजनौर के गांव आदमपुर में हिंदू महापंचायत का एलान कर दिया है तो अब यह होकर रहेगी। महापंचायत की अनुमति के लिए समिति के अध्यक्ष चौधरी शूरवीर सिंह प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को कई गांवों का भ्रमण कर लोगों से 6 मार्च की महापंचायत में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें