बिजनौर के टाउन हॉल में मृतक शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि देते शिक्षामित्र।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ द्वारा 12 सितंबर का दिन श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षामित्रों के समायोजन के आंदोलन में शहीद हुए शिक्षामित्रों के चित्रों के सामने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही संकल्प लिया गया कि समायोजन होने तक आंदोलन नहीं रुकेगा। टाउन हाल में हुए कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री पुनीत चौधरी ने कहा कि 12 सितंबर को हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द करने के आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद कई शिक्षामित्रों की सदमे से मौत हो गई थी।
यह दिन उनके लिए काले दिवस के समान है। वक्ताओं ने कहा कि 26 हजार शिक्षामित्रों को अभी तक समायोजित नहीं किया गया है। समायोजित करने या अध्यापकों के समान 30 हजार रुपये प्रतिमाह का मानदेय देने, शहीद हुए शिक्षामित्रों के परिजनों को मृतक आश्रित में नौकरी दिलाने की मांग की है।