फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदिति गोयल बनीं तीज क्वीन  

Fri, 05 Aug 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अग्रवाल महिला संगठन के तीजोत्सव कार्यक्रम में तीज क्वीन बनी अदिति गोयल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अदिति गोयल बनीं तीज क्वीन  
विज्ञापन

नगीना में अग्रवाल महिला संगठन की ओर से आयोजित तीजोत्सव कार्यक्रम में तीज क्वीन अदिति गोयल चुनी गई। मेहंदी प्रतियोगिता में राखी अग्रवाल, नेल आर्ट स्वाति, डांस के लिए राखी गर्ग विजेता घोषित कर संगठन ने सम्मानित किया।
मोहल्ला विश्नोई सराय स्थित अग्रवाल धर्मशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रंग बिरंगे परिधानों व मेहंदी लगे हाथों, रंग बिरंगी चूड़ियों से सजीधजी महिलाओं ने मनमोहक सावन व फिल्मी गीतों पर नृत्यों की प्रस्तुति की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 गीतों में प्राची अग्रवाल, शाकुंभरी, राशि अग्रवाल, रिचा गोयल, शुभांगी, दीपिका अग्रवाल, वैशाली, राखी गर्ग,  मेघा गुप्ता आदि महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने झूला झूला और पारंपरिक गीत गाए। निर्णायक मंडल में मुख्य अतिथि सुषमा अग्रवाल, संगठन अध्यक्ष रितु गर्ग व कंचन अग्रवाल रहीं। इस मौके पर संगठन की अध्यक्ष रितु गर्ग, कल्पना अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, श्वेता गोयल, नलिनी अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, अंशु बंसल, नीता अग्रवाल, रिचा गोयल आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें