फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर गन्ना आयुक्त ने मिल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर गन्ना आयुक्त ने मिल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। अपर गन्ना आयुक्त अमर सिंह ने धामपुर चीनी मिल के कांटे व समिति के ऑनलाइन कार्य का निरीक्षण किया। सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

अपर गन्ना आयुक्त ने डीसीओ यशपाल सिंह के साथ धामपुर चीनी मिल के कांटे का निरीक्षण किया। जांच में कांटे पर किसी तरह की घटतौली नहीं मिली। उन्होंने मिल का भी निरीक्षण किया और किसानों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की स्थिति का जायजा लिया। किसान व कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते मिले। धामपुर गन्ना समिति का रिकॉर्ड, गोदाम, कर्मचारी व मेंबरशिप रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा रहा है। अपर आयुक्त ने ऑनलाइन करने के काम का भी जायजा लिया। कहा कि कर्मचारी व किसान हर हालत में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। किसान बेवजह मिल में भीड़ इकट्ठा न करें और गन्ना तुलवाने के बाद घर जाएं। चीनी मिल के अफसरों से मिल में लगातार सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें