फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान मेले पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा स्नान मेले पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

नजीबाबाद। कार्तिक स्नान मेले के मद्देनजर परिवहन निगम ने कमर कसी है। गंगा स्नान पर्व पर हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा देने के लिए परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को गंगा स्नान का पर्व है। हरिद्वार जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए परिवहन निगम नजीबाबाद की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। रोडवेज बसों को रोककर वर्क्स शॉप में उनको दुरुस्त कराया जा रहा है, जिससे गंगा स्नान के दिन यात्रियों को असुविधा का सामना न कराना पड़े। नजीबाबाद रोडवेज प्रभारी प्रभात चौधरी ने बताया कि हरिद्वार से नजीबाबाद के बीच में नियमित रूप से करीब 20 बस संचालित की जाती हैं। गंगा स्नान के पर्व को देखते हुए 15 अतिरिक्त बसों को संचालन किया जाएगा। जो सोमवार से ही शुरू कर दी जाएंगी। गंगा स्नान पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संबधित चालकों व परिचालकों को भी इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। वर्क्स शॉप में तेजी से काम किया जा रहा है, जिसमें बसों में किसी भी तकनीकी खामियों को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें