बिजनौर में भारतरत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती स्कूलों और भाजपा की ओर से सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। स्कूल-कॉलेजों में विचार गोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
भाजपा की ओर से डीएवी इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी, महामना मदन मोहन मालवीय, महाराजा सूरजमल को नमन किया गया। सांसद डॉ. यशवंत सिंह और जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि अटल जी ने संघर्ष करते हुए भाजपा को मजबूत किया। सत्यवीर त्यागी एडवोकेट, डॉ. बीरबल सिंह, चांदपुर विधानसभा प्रभारी नीरज शर्मा, हरजिंदर कौर, विनय राणा, सुभाष वाल्मीकि, मानव सचदेवा आदि मौजूद रहे। बिजनौर पब्लिक स्कूल में अटल जी के जीवन पर भाषण, निबंध आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। स्कूल प्रबंधक महेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. संजीव राठी ने कहा कि ऐसे महापुरुष के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। माया देवी पंडित कन्या इंटर कॉलेज में कविता पाठ में तनु प्रथम, पल्लवी द्वितीय, शगुन तृतीय, वाद विवाद प्रतियोगिता में नीलम, रिया प्रथम रहीं। भाषण में शगुन, तनु और फरीन विजेता रहीं। प्रधानाचार्य संतोष शर्मा ने अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। नारायण इंटर कॉलेज में प्रबंधक गणेश ठाकुर, प्रधानाचार्य ललित कुमार ने अटल जी, मालवीय जी के बारे में बताया। छत्रपाल सिंह ने संचालन किया।
हीमपुर दीपा के दयानंद जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। योगेश पाल, बिजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, ब्रजेश कुमार, हेमेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, सुमित कुमार, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य एसएस लाल, रनवीर सिंह, यशवीर सिंह, एमपी पटेल, व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रदीप जैन, धीरज कुमार ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि राजनीति में सुचिता और सुशासन के अटल जी के आदर्शों का विश्व के सभी नेता अनुकरण करते हैं। दिव्यकांत शर्मा, जेके राणा, प्रशांत त्यागी, सुनील कुमार, भानु प्रकाश, पवन त्यागी, धर्मपाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर मरीजों को फल बांटे। जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने कहा कि युगदृष्टा अटल जी राजनीति में सुचिता और प्रधानमंत्री के रूप में सुशासन के प्रतीक रहे हैं। इसलिए पार्टी और केंद्र सरकार ने अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। नमामि गंगे के क्षेत्रीय संयोजक प्रमोद चौहान, किसान मोर्चा के मंत्री अरविंद गहलौत, अजीत अग्रवाल, वरिष्ठ नेता कुंवर कृष्णबलदेव सिंह, जिला मंत्री अनूप वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष रंजीत चौधरी आदि मौजूद रहे।