फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त दिनों में दुकान खोलने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
थाना परिसर में अमन कमेटी की बैठक में बोलते शहर काजी अफ्फानुल हक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
अतिरिक्त दिनों में दुकान खोलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम और सीओ ने व्यापारियों और लोगों को ईद पर खरीदारी के दौरान भीड़ एकत्र न करने, निर्धारित दिनों में प्रतिष्ठान खोलने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की सलाह दी। शहर काजी और जामा मस्जिद के पेश इमाम ने प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार ईद पर ईदगाह और मस्जिदों में नमाज के लिए न जाने और सादगी से ईद मनाने की सलाह दी।
एसडीएम संगीता और सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने थाना परिसर में आयोजित बैठक में कारोबारियों को स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए दुकानों को खोलने के शेडयूल का उल्लंघन होता है और प्रतिष्ठान पर ग्राहक सहित पांच से अधिक लोग पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने व्यापारियों से दुकान खुलने के दिन और समय दुकानों में चस्पा रखने के निर्देश दिए। कहा कि नगर में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी के साथ जिला प्रशासन की गाइडलाइन पर फिलहाल रविवार को भी प्रतिष्ठान बंद रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नासिर कुरैशी के संचालन में थाना प्रभारी संजय शर्मा, एसएसआई सिमरजीत कौर की उपस्थिति में हुई बैठक में शहर काजी अफ्फानुल हक और जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद ईसा ने सादगी के साथ ईद मनाने, ईदगाह और मस्जिदों में नमाज के लिए न आने की सलाह दी। सराफा कारोबारी कपिल सराफ, राजन टंडन गोल्डी ने व्यापारियों की शंकाओं का समाधान कराया। बैठक में मौलाना लियाकत हुसैन, अनीस विशाल, राकेश अग्रवाल, पन्नालाल, पवन अग्रवाल, मनोज मंगल सहित कई कारोबारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें