फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में फैलाई जा रही भ्रांतियां: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ पर युवाओं में भ्रांति फैलाई तो होगी कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे प्रदर्शनों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार को डीएम उमेश मिश्रा ने इसे लेकर एक बैठा बुलाई, जिसमें युवाओं को भ्रमित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अग्निपथ योजना को लेकर डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि यदि किसी ने अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में भ्रांतियां फैलाई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में डीएम ने कहा कि सैनिक केवल आर्थिक लाभ के लिए भर्ती नहीं होते, बल्कि उसका मूल उद्देश देश एवं राष्ट्र की सेवा करना होता है। कोई भी सामान्य व्यक्ति केवल आर्थिक लाभ के लिए शून्य से से कम तापमान में अपनी जान जोखिम में राष्ट्र और देश की सुरक्षा करते हैं। अगर किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा जिले के युवाओं को भड़काने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएम ने एसडीएम, सीओ पुलिस को निर्देश दिए कि युवाओं की भ्रांतियों को दूर करने तथा उन्हें आश्वस्त करने के लिए पूर्व सैनिकों के साथ शिक्षण संस्थानों, प्रशिक्षण स्थलों में जाकर उनसे भेंट कर संवाद स्थापित करें। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए छात्रों के रूप में छिपे अराजकता तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एएसपी सिटी प्रवीण रंजन, पूर्वी ओमकुमार सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता, पूर्व सैनिक अजय सिंह, पूरन सिंह, एसके भटनागर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें