फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन

धामपुर। डीएम रमाकांत पांडे ने कोरोना वायरस सर्विलांस में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारियों की मीटिंग ली। निर्देशित किया कि सभी को कोरोना के मद्देनजर सरकार की गाइडलाइन का पालन करना है। कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ महामारी फैलाने के आरोप में रिपोर्ट कायम पर कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार दोपहर बाद राजपूताना फार्म हाउस पर हुई बैठक में डीएम ने सर्विलांस में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों से वार्ता की। अधिकांश आशाओं ने बताया कि उन्हें ग्राम प्रधानों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग होम क्वारंटीन किए जाने के बावजूद अपनी मनमर्जी से घूमते हैं। इससे महामारी के फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई इस प्रकार से उल्लंघन करता मिलता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। ताकि पुलिस ऐसे व्यक्ति को उठाकर उपचार के लिए संबंधित कोरोना अस्पताल में भर्ती करा दें। आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बताया कि उन्हें परिचय पत्र नहीं उपलब्ध कराए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी और आशाओं से अपने फोटो संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जो फील्ड के कर्मचारियों को दो गज की दूरी को अपनाते हुए मुंह पर मास्क लगाने के निर्देश दिए। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सभी को सभी बचाव करना होगा। इस दौरान उप जिला अधिकारी धीरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, प्रभारी, चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष राज शर्मा आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें