फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह अफसरों पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम

विज्ञापन
बिजनौर में कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता करते नए डीएम रमाकांत पांडे। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने आला अफसरों की पहली बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए अहम योगदान देने के निर्देश दिए। साथ ही शासन मंशा के अनुरूप अभियानों को सफल बनाने आनाकानी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित पहली बैठक में जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने छात्रवृत्ति, वृक्षारोपण, कन्या सुमंगला योजना, संचारी रोग, जल संरक्षण, महिला संरक्षण आदि विषयों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। जनपद के समस्त डिग्री कालेजों, सीबीएसई, आईसीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, एनसीसी, एनएसएस के प्रभारियों तथा छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल कॉलेजों के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कराना सुनिश्चित करें। कोई भी विद्यार्थी शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित न रहने पाए। डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सभी विभागों के अधिकारियों को सहयोग करने के निर्देश दिए। कहा कि जनपद में चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान, जल शक्ति अभियान, पौधरोपण आदि अभियानों में स्कूलों/कॉलेजो को भी अहम भूमिका निभानी है।
जिलाधिकारी ने एक जुलाई से 15 सितंबर तक चलने वाले जल शक्ति अभियान पर जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के बारे में जोर दिया। जल शक्ति अभियान के तहत प्रभात रैली, निबंध प्रतियोगिता, वॉल पेंटिंग आदि कराकर छात्र-छात्राओं और जन सामान्य को जल शक्ति अभियान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना का लाभ सभी पात्रों को दिलाएं। उन्होंने यह भी बताया कि कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना, बालिका को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने के अलावा बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना शामिल है। डीएम ने परिवहन सुरक्षा समिति का गठन शीघ्र ही करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों के प्रतिनिधियों को स्कूली वाहनों के फिटनेस के संबंध में परिवहन विभाग के नवीनतम प्रावधानों से अवगत कराया ।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ प्रवीण मिश्र, एसडीएम सदर ब्रिजेश कुमार सिंह, आरटीओ प्रवर्तन मुरादाबाद कमल प्रसाद गुप्ता, एआरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, समस्त स्कूल/कॉलेजों के प्रधानाचार्य सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें