फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कुएं को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-मस्जिद कमेटी ने कुएं को चारदीवारी से बाहर करने के लिए दीवार हटानी शुरू की
विज्ञापन

कोतवाली देहात। ग्राम बनखला में मस्जिद परिसर में स्थित कुएं को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई रविवार को शुरू हुई। मस्जिद कमेटी ने कुएं को चारदीवारी से बाहर करने के लिए बाहरी दीवार हटानी शुरू की। इस मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है।
हिंदू रक्षा दल ने मंगलवार को गांव में हनुमान चालीसा पाठ करने का एलान किया है। ग्राम लक्खूवाला निवासी आलोक त्यागी ने पुलिस अधीक्षक से मस्जिद परिसर में कुएं पर कब्जे की शिकायत की थी। इसके बाद प्रशासन ने मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों से बात की थी। कमेटी ने मस्जिद परिसर में खुदाई कर कुएं को कब्जामुक्त कराने की बात कही थी। शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी। टीम ने कुएं को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए थे। रविवार को मस्जिद कमेटी ने दीवार हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष कौशिक त्यागी ने बताया कि प्रशासन ने कार्रवाई के लिए तीन दिन का समय मांगा था। उन्होंने कहा कि काम की गति धीमी रही है। त्यागी ने मंगलवार को गांव बनखला में हनुमान चालीसा पाठ करने की बात कही। हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड अध्यक्ष ललित शर्मा भी गांव पहुंचेंगे। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

वर्जन-
ग्राम बनखला में राजस्व विभाग की टीम ने मस्जिद के कुएं से संबंधित एक दीवार को हटवा दिया है। यह कार्रवाई राजस्व विभाग द्वारा चिह्नित किए गए निर्माण के बाद की गई।- सीओ राजेश सोलंकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें