फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। दुकान पर सामान लेने गई एक किशोरी को युवक बाइक पर बैठाकर जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंसूर सराय पिथपुर निवासी फैजान उसकी पुत्री को जबरन बाइक पर बैठा कर जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी पुत्री बदहवास हालत में घर आई और घटना के बारे में बताया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया है। सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें