फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बेटी के प्रेमी को पानी में मिलाकर जहर पिलाने का आरोप

Sat, 20 Sep 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। क्षेत्र के एक गांव में महिला ने बेटी के प्रेमी को पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तबीयत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों घर से चले गए थे। युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। बाद में दोनों के आने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह जंगल में टहलने के लिए गया था। इसी दौरान युवती की मां भी वहां पहुंच गई। महिला ने अपनी बेटी की शादी उससे कराने की बात कहते हुए उसे धोखे से पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें