नजीबाबाद में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को शिकायती पत्र सौंपते पुरनपुर नरोत्तम के ग्रामीण।
- फोटो : NAZIBABAD
गांव को सैनिटाइज नहीं करने का लगाया आरोप
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत पुरनपुर नरोत्तम के ग्रामीणों ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत को सैनिटाइज न करने, राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांचकर कार्रवाई की मांग की है।
सिद्घबली विहार कॉलोनी, बशीरपुर निवासी मालती देवी, पूनम राजपूत, लक्ष्मण सिंह, कृष्णपाल ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को लॉकडाउन के दौरान सिद्घबली विहार कॉलोनी सहित ग्राम पंचायत को सैनिटाइज न करने का ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया है। वहीं राशन वितरण में भी धांधली की शिकायत की है। ग्रामवासियों ने तहसीलदार से सिद्घबली विहार कॉलोनी बशीरपुर में सफाई व्यवस्था के साथ क्षेत्र को सैनिटाइज कराने की मांग की है। थाना प्रभारी को भी ग्राम प्रधान पति के खिलाफ अभद्रता करने की तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।