हीमपुर दीपा क्षेत्र के ग्राम फैजीपुर खादर में गर्भवती विवाहिता की मौत के बाद थाने पहुंचे परिजन।
- फोटो : BIJNOR
गर्भवती की फांसी लगाकर हत्या का आरोप
बिजनौर, हीमपुर दीपा। फैजीपुर खादर गांव में सात माह की गर्भवती विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर फांसी पर लटका कर मार डाला। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत मे लिया है।
हीमपुरदीपा थाना क्षेत्र के गांव गंधौर निवासी रघुवीर सैनी की पुत्री कौशल का विवाह सात वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव फैजीपुर खादर निवासी सोमपाल पुत्र कैलाश के साथ हुआ था। उसके डेढ़ वर्ष की पुत्री भी है। आरोप है कि कौशल के ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार व 50 हजार की मांग कर रह थे। मांग पूरी न करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने कौशल की फांसी पर लटका कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पति सोमपाल, ससुर कैलाश, देवर मनोज व ननद समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करना व दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार त्यागी ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।