फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धर्म छिपाकर शादी करने और तीन तलाक देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। धामपुर कोतवाली में एक युवती ने युवक पर धर्म छिपाकर शादी करने, बाद में फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता ने धामपुर पहुंच हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

स्योहारा क्षेत्र निवासी शबाना अंसारी का कहना है कि उसका मूल नाम शिवानी वर्मा है। बचपन में ही उसके माता-पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद वह एक परिवार में रहकर घरेलू कार्य कर अपना जीवन यापन करने लगी। आरोप है कि उसी परिवार की एक मुस्लिम पुत्रवधू ने अपने भाई की धार्मिक पहचान छिपाकर उसकी शादी नहटौर निवासी युवक से करा दी। शादी के लगभग एक वर्ष बाद उसे पता चला कि उसका पति मुस्लिम है। इसके बावजूद वह वैवाहिक जीवन निभाती रही। इस दौरान उसके तीन बच्चे हुए। आरोप है कि लगभग एक माह पहले उसके सास-ससुर घर आए और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उसके पति को मुंबई भेज दिया। बाद में मुंबई से फोन कर उसे तीन तलाक दे दिया। ससुराल पक्ष ने उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया। वर्तमान में वह अपने बच्चों के साथ न्याय की तलाश में भटक रही है।
मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह से महिला ने मुलाकात कर उसकी आपबीती सुनी। इसके बाद उन्होंने धामपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा। विवेचनाधिकारी रवींद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें