फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसान नेता पर गुलदार ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। बुधवार सुबह लगभग सात बजे टहलने निकले भाकियू अराजनीतिक बुढ़नपुर ब्लॉक अध्यक्ष आलोक डागर पर ग्राम नोगरा के पास गुलदार ने पीछे से हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर को भाग गया। उनकी कमर पर गुलदार के पंजे के निशान हैं। आलोक डागर घर से पैदल घूमने के लिए निकले थे। ग्राम नोगरा व बेरखेड़ा के बीच कब्रिस्तान के पास गुलदार ने पीछे से उनकी कमर पर हमला कर दिया। गुलदार के अचानक हमला करने पर वह सड़क पर गिर गए। शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर को भाग गया। उनकी पीठ पर गुलदार के पंजे के निशान हैं। उन्होंने बताया कि उनके आगे कुछ दूरी पर स्कूली बच्चे जा रहे थे। ब्लॉक अध्यक्ष पर गुलदार के हमले के बाद बड़ी संख्या में भाकियू के कार्यकर्ता उनका हालचाल जानने उनके निवास पर पहुंचे। भाकियू जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, जिला उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, ब्लॉक संरक्षक राजेंद्र सिंह, तहसील कोषाध्यक्ष अतुल कुमार, ब्लॉक महासचिव प्रमोद कुमार, संगठन मंत्री दुष्यंत सिंह गहलकौत आदि ने ग्राम नोगरा के जंगल में वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें