बाइक और डेढ़ लाख रुपये न देने पर विवाहिता की हत्या का आरोप
धामपुर। दहेज में बुलट मोटरसाइकिल और डेढ़ लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता का गला घोंट हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। विवाहिता के पिता ने मृतका के पति सचिन सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई
नहटौर थाने के गांव खजूराजट निवासी घनश्याम प्रजापति का कहना है कि उसने अपनी बेटी प्रीति (22 वर्ष) की शादी 29 मई 2019 में धामपुर के मोहल्ला बाड़वान निकट राधा कृष्ण मंदिर निवासी सचिन के साथ की थी। प्रीति का पति व अन्य परिजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से सचिन दहेज में बुलट मोटरसाइकिल और डेढ़ लाख रुपये लाने के लिए प्रीति के साथ मारपीट करने लगा था। कई बार समझाने के बाद भी नहीं माना। बुधवार को उनके पास प्रीति की ननद का फोन आया। बताया कि उनकी बेटी की तबियत अचानक बिगड़ गई है। आरोप है कि जब वह धामपुर पहुंचे। तब तक प्रीति की मौत हो चुकी थी। लाश घर में पड़ी थी। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। प्रीति के पिता ने प्रीति के पति सचिन समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।