फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराने को 80 हजार रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैजनिया। क्षेत्र के ग्राम रुस्तमपुर वाजिद निवासी उदयवीर पुत्र चंद्रपाल ने ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए लेखपाल पर 80 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। लेखपाल से वार्ता का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

उदयवीर ने बताया कि उसके खेत का रास्ता ग्राम समाज की खसरा नंबर 109 की बंजर भूमि से होकर जाता है। इसका इस्तेमाल अन्य ग्रामीणों द्वारा भी आवागमन के लिए किया जाता रहा है। आरोप है कि ग्राम समाज की भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर लिया है। इससे वह खेत तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है जब मामले की शिकायत तहसील प्रशासन से की गई तो जांच करने आए लेखपाल ने जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए 80 हजार रुपये की मांग की। उदयवीर ने आरोप लगाया है उसके द्वारा मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी की गई थी जिसे आरोपी लेखपाल द्वारा उसके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर निस्तारित करने की रिपोर्ट भेज दी गई। पीड़ित ने डीएम और मंडल स्तर पर शिकायत की है। इस संबंध में आरोपी लेखपाल ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें