शेरकोट। सत्संग की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास की जानकारी मिलने पर धर्म जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुुंचकर कार्यक्रम को रुकवा दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम भनोटी स्थित एक घर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौके पर विरोध करने पहुंचे धर्म जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। धर्म जागरण मंच के निधि प्रमुख टीकम सिंह फौजी ने आरोप लगाया कि गांव स्थित एक घर में चल रहे ईसाई मिशनरी के सत्संग कार्यक्रम में 20-25 महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आयोजकों से कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। धर्म जागरण मंच के कार्यकर्ता संजय कुमार, मनोज चौहान, शेर सिंह, उमेश चौहान दीपा आदि ने सत्संग के नाम पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। सीओ अफजलगढ़ आलोक सिंह का कहना है कि धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर मौके पर पहुंची। लेकिन जांच में धर्म परिवर्तन जैसी कोई गतिविधि नहीं पाई गई। आरोप गलत है। मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।