फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दो माह बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर सलमान हत्याकांड का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। चर्चित ट्रक चालक सलमान हत्याकांड का नामजद आरोपी दो माह बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वारंट, मुनादी और इनाम घोषित होने के बावजूद आरोपी के आत्मसमर्पण न करने पर पुलिस ने अब और सख्त कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने कोर्ट की अवहेलना पर एक और मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

स्योहारा में 19 फरवरी को शुगर मिल के ट्रक यार्ड में मामूली विवाद के बाद हुए सलमान हत्याकांड में नामजद आरोपी अब तक फरार है। घटना को दो माह बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से मृतक के परिजनों में आक्रोश बना हुआ है। मामले में पुलिस ने 7 मार्च को आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कराया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी न तो गिरफ्तार हुआ और न ही न्यायालय में पेश हुआ। इसके बाद 22 मार्च को न्यायालय से फरारी की उद्घोषणा जारी होने पर पुलिस ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर ढोल बजवाकर मुनादी कराई थी और आत्मसमर्पण के निर्देश दिए थे।
इस बीच 4 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका है। आरोपी द्वारा लगातार न्यायालय के आदेशों की अनदेखी किए जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की ओर से न्यायालय की अवहेलना के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस की टीमें लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हैं। विशेष टीमें, एसओजी और सर्विलांस यूनिट संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के साथ-साथ रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ भी जारी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। सीओ अभय कुमार पांडे का कहना है कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें