फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, तीन संदिग्धों को लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
धौकलपुर दोहरे हत्याकांड में आरोपी पकड़ से दूर
विज्ञापन

बिजनौर। गांव धौकलपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आरोपी अनुज की तलाश है। पुलिस अनुज के जरिये असली कातिलों तक पहुंचना चाहती है।
रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव धौकलपुर में ट्रैक्टर ट्राली से जंगल से भूसा लेकर आ रहे गांव धौकलपुर निवासी शिक्षक धीर सिंह व उसके भतीजे अंकुर पर रास्ते में कार में सवार लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी और कार से फरार हो गए थे। धीर सिंह के पिता महाराज सिंह को हत्यारोपियों ने कुछ नहीं कहा था। इस मामले में गांव धौकलपुर निवासी नितिन, उसके भाई अनुज, कृष्णा, गांव कंभौर निवासी देवेंद्र, गांव रावणपुर निवासी ललित व अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 2015 में गांव के अमन सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए अमन सिंह के बेटे नितिन, अनुज व कृष्णा ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पर है पर कोई हाथ नहीं आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस को अनुज की तलाश है। पुलिस को उम्मीद है कि अनुज के जरिये असली कातिलों तक पहुंच सकती है। पुलिस को शक है कि नितिन, अनुज और कृष्णा ने शूटरों को पैसा देकर इस घटना को अंजाम दिया है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक पुलिस की कई टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। जल्दी ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें