फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमी पर युवती ने लगाया टार्चर करने का आरोप , पुलिस से इंसाफ की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का प्रेम गांव में एक शादीशुदा व्यक्ति से हो गया। प्रेमप्रसंग के बाद युवती ने प्रेमी से कोर्ट मैरिज शादी कर ली। अब युवती के पिता ने आरोप लगाया कि उसने फोन पर अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर युवती के परिजन पुलिस से मिले और कार्रवाई की मांग की। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रंसग हो गया था। युवक बैंक में काम करता है और पहले से शादीशुदा तथा दो बच्चों का पिता भी है। फरवरी माह में युवक और युवती फरार हो गए। युवती के पिता की शिकायत पर कोतवाली धामपुर में युवक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। बाद में कोर्ट मैरिज करने के बाद युवती के पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज कराए। उस समय युवती ने पति के साथ रहने की इच्छा जताई थी, जिस पर युवती को कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस के संरक्षण में उसके पति के साथ भेज दिया गया। बताया गया कि पति उसे अपने साथ गांव में न रखकर उसे नौगावा सादात जिला अमरोहा में ले गया। युवती वहीं पर रह रही है।
इस मामले में मोड़ तब आया जब पिछले दिनों युवती ने अपने पिता को मोबाइल पर पति द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगा बचाने की गुहार लगाई। युवती के पिता का कहना है कि जब उसने पूछा कि वह कहां से बोल रही है तो बेटी ने कहा कि इस बाबत उसे कोई जानकारी नही है। इस पर युवती के पिता ने धामपुर कोतवाली प्रभारी से मिलकर बेटी को बरामद कर इंसाफ की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार त्यागी का कहना है कि पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में युवती ने फिलहाल पति के खिलाफ कोई भी शिकायत करने से इंकार किया है। बकौल कोतवाल, युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें