फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनाैर में हादसा: ईद मनाने घर आ रहे दो युवकों की सड़क हादसे में माैत, मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां

Mon, 31 Mar 2025 10:48 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनाैर जनपद में सोमवार सुबह नगीना के परिवार में ईद का जश्न मातम में बदल गया। ईद मनाने के लिए रात को घर आ रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक माैत हो गई। युवकों की माैत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक युवकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में सोमवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की दर्दनाक माैत हो गई। यहां नगीना थानाक्षेत्र में ईद त्योहार के मौके पर दिल्ली से बुलेट द्वारा अपने घर वापस आ रहे नगीना के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। घटना रास्ते में खतौली के पास ट्रक की टक्कर से हुई। 

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला खुर्रम अली सराय निवासी 20 वर्षीय शहजी अनवर दिल्ली में रहकर मेडिकल का कोर्स कर रहा था। जबकि नगर के मोहल्ला लाल सराय निवासी 22 वर्षीय सलीम दिल्ली में प्लंबर का कार्य करता था।

यह भी पढ़ें:  Eid-Ul-Fitar: वेस्ट UP में शांतिपूर्ण ढंग से पढ़ी गई नमाज, अकीदतमंदों ने की अमन-चैन की दुआ, दिखा फलस्तीनी झंडा
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार ईद त्योहार के मौके पर दोनों युवक रविवार रात्रि एक ही बुलेट से नगीना के लिए चल दिए। 

बताया जाता है रात्रि करीब दो बजे खतौली के पास ट्रक की टक्कर से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।नगीना के दो युवकों की मौत का समाचार उनके घर पहुंचा तो परिवार व मोहल्ले में शोक व्याप्त हो गया। मृतक दोनों युवक अभी अविवाहित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें