बताया गया कि उनका पुत्र शुभम विवाह शादियों में ड्रोन से वीडियो बनाने का काम करता था। रविवार रात नगीना थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरी में शुभम गांव के ही भूदेव पुत्र लोकेश को साथ लेकर ड्रोन से वीडियो ग्राफी करने के लिए गया था। काम संपन्न हो जाने के बाद जब वह सोमवार सवेरे करीब 4:00 बजे सैदपुरी से बाइक से घर वापस हो रहा था। तब इस दौरान हाइवे 74 पर सांई मंदिर के पास पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से उनके पुत्र शुभम की मौत हो गई, जबकि उसका साथी भूदेव पुत्र लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान कार भी हाईवे पर पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई।बताया गया कि कार में तीन लोग शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव आसमाबाद निवासी कावेंद्र पुत्र भीम सिंह ,दीपेश कुमार पुत्र अशोक कुमार व शक्ति नगर कॉलोनी धामपुर निवासी नन्हे उर्फ सुखबीर पुत्र चंद्रपाल शामिल थे । जो नगीना की ओर से तेज गति से धामपुर की तरफ आ रहे थे।
घटना की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस चालक पंकज कुमार और ईएमटी अभिषेक ने पुलिस की मदद से कर में फंसे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कोतवाल किशन अवतार ने बताया कि बड़ी मुश्किल से कार की खिड़कियों को तोड़कर घायलों को बाहर निकल गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट कायम कारवाई शुरू कर दी। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया कि सभी घायलों की हालत चिंताजनक है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
प्रोग्राम कैंसिल कर देता तो शायद ऐसा न होता: परिजन
मृतक के पिता सुरेश राजपूत ने बताया कि उनके पुत्र की कई जगह से शादी की बात भी चल रही थी लेकिन शादी निश्चित नहीं हुई थी। 17 फरवरी को उनका पुत्र संभल में पुलिस भर्ती में परीक्षा देने गया था। वहां से आने के बाद वह सैदपुरी गांव में ड्रोन से वीडियोग्राफी करने के लिए चला गया । शायद अगर वह ना जाता या प्रोग्राम कैंसिल कर देता । तो शायद उनके लाडले के साथ ऐसी घटना घटित ना होती ।बताया कि उनका मृतक पुत्र बहुत होनहार था। पुत्र के चले जाने से वह वीरान हो गए।