फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Bijnor : हादसे से श्रद्धालुओं में मची चीख पुकार, हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे थे घर

Tue, 19 Jul 2022 10:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में हादसे के बाद श्रद्धालुओं में मची चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली की डीसीएम से टक्कर हो गई। जिसमें ट्रॉली में सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के वक्त ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं और डीसीएम में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को नगीना सीएचसी में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब पांच बजे हरिद्वार से घर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली नगीना में फोरलेन पर सिटी कॉलेज के पीछे पहुंची तो सामने से आ रही एक डीसीएम में उसकी टक्कर हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में मुरादाबाद के थाना डिलारी के गांव अलदेहपुर निवासी रोहित, गौरव, पप्पू, रूबी, अरविंद, अनिल, रोशनी, चंदौसी निवासी राधा व प्रियांशी, ऋषिकेश निवासी संतोष और भूत खेड़ा थाना ठाकुरद्वारा निवासी ट्रैक्टर चालक राजपाल सवार थे। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 11 श्रद्धालु और डीसीएम चालक रफेद्दीन 48 निवासी फैजगंज, बदायूं भी घायल हो गया। 

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही एएसपी देहात राम अर्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को नगीना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राधा संतोष व डीसीएम चालक को बिजनौर रेफर कर दिया। शेष श्रद्धालुओं को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में महिला प्रधान का दर्द: पूरा मामला सुनकर डीएम भी हैरान, इस्तीफे से मचा था हड़कंप, अब हरकत में आई पुलिस
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को नींद की झपकी लगी और ट्रैक्टर का पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया। जिस कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली का रुख पलट गया। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि डीसीएम में सवार लोग हरिद्वार में मिट्टी के घड़े भर कर बेचने जा रहे थे। दोनों वाहनों की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें