फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भाविप ने लोगों की सहायता के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए आगे आया अभाविप
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के प्रकोप के बीच कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगे आया है। अभाविप ने इसके लिए तहसील स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं ने युवाओं से जल्द पंजीकरण कराकर टीकाकरण कराने की अपील की है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के तहसील संयोजक आशीष त्यागी ने बताया कि कोरोना देश व प्रदेश में एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना से देश की लड़ाई में किसी को परेशानी ना हो इसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिनके माध्यम से कोरोना संक्रमितों के लिए अस्पताल में बेड की व्यवस्था कराने, प्लाज्मा दिलाने सहित अनेक प्रकार सहायता और जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष त्यागी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नजीबाबाद के समस्त कार्यकर्ताओं से स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में इस सेवा कार्य में जुटने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए युवाओं से मास्क पहने और कोरोना गाइडलाइन के अनुसार सामाजिक दूरी बनाएं रखने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों को रजिस्ट्रेशन कराकर जल्द टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें