फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं में अबुजर, 10वीं में कविशा जिला टॉपर

Tue, 30 May 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में सेंट मेरीज स्कूल के मेधावी स्कूल प्रबंधक व परिजनों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में 12वीं में सेंट मेरी नजीबाबाद के मोहम्मद अबुजर ने 96.75 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। वहीं 10वीं में फिर से एक बार बिटिया ने बाजी मारी है। सेंट मेरी बिजनौर की कविशा शर्मा ने 97.6 अंक पाकर जिला टॉप किया है।
विज्ञापन


अबुजर पीसीएम ग्रुप का स्टूडेंट है। नजीबाबाद सेंट मेरी के ही पीसीएम ग्रुप के प्रियांक सिंह ने 94.25 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया। सेंट मेरी नजीबाबाद के पीसीएम ग्रुप के गौरव सिंह व सेंट मेरी बिजनौर की कॉमर्स की सौम्या सहगल ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान पाया है।
बिजनौर सेंट मेरी में 12वीं में कॉमर्स की सौम्या सहगल ने स्कूल टॉप किया है। सौम्या ने 94 प्रतिशत अंक पाए। मुस्कान भटनागर ने 91.5, अक्षिता खन्ना ने 89.5 प्रतिशत अंक पाए।
विज्ञापन


पीसीएम में प्राची गहलौत ने 93.75, जयकीर्ति ने 83.75, दीपक कुमार ने 83.25, अक्षय ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। बायोलोजी में फाइज ने 86.5, दक्ष प्रकाश ने 80 व भारती ने 78.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल प्रबंधक फादर डॉ. जॉन मैथ्यू, पूर्व प्रबंधक वीजू सेबास्टियन, प्रधानाचार्या सिस्टर जिंसिटा, सिस्टर हर्षिता, कोर्डिनेटर मुकेश पिलानिया, मयंक मलिक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं आईसीएसई का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सोमवार को घोषित हो गया। 10वीं में फिर से एक बार बिटिया ने बाजी मारी है। सेंट मेरी बिजनौर की कविशा शर्मा ने 97.6 अंक पाकर जिला टॉप किया है। 

सेंट मेरी के ही अथक कुमार ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और वंश गोयल ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सेंट मेरी बिजनौर के विद्यार्थियों ने आईसीएसई दसवीं के परीक्षा परिणामों में सफलता का झंडा लहराया है। जिले के तीनों टॉपर बच्चे सेंट मेरी बिजनौर से ही हैं। इनके अलावा अवनी अग्रवाल ने 96.6, वंशिका ने 95.2, स्तुति खन्ना ने 95, सानिध्य अग्रवाल ने 94.4, सारा आदिल, आहना वशिष्ठ, कार्तिक वशिष्ठ ने 94 प्रतिशत, सिद्धांत चौधरी ने 93.8, लक्ष्य चौहान और सिदरा ने 93.6, अभिनव मोहन ने 93.2, वंशिका ने 93, वंशिका सोती ने 92, शगुन दलवाल ने 90.2, अनुष्का गहलौत ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य ने बच्चों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें