फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनव व अंशिका बने स्कूल टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनव व अंशिका बने स्कूल टॉपर
विज्ञापन

हल्दौर। साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनव व एससीएम चिल्ड्रन एकेडमी की छात्रा अंशिका ने सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। दोनों स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अतुल कुमार गोस्वामी ने बताया कि छात्र अभिनव टाटरान ने सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। छात्र रजत कुमार ने 92 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय व अंशिका रानी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के अध्यक्ष विकास शर्मा, प्रबंधक भुवनेश सिंह, डायरेक्टर आयुष रस्तोगी ने सभी छात्रों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससीएम चिल्ड्रन एकेडमी के प्रबंध तंत्र के अमित कुमार ने बताया कि छात्रा अंशिका चौहान 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रही। वहीं नेहल सिंह 94.6 प्रतिशत व आदित्य सिंह ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें