फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उपजिलाधिकारी बने अभय प्रताप सिंह को किया सम्मानित

विज्ञापन
यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर अभय प्रताप सिंह को सम्मानित करते क्षत्रिय राजपूत सभा के पदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर/नहटौर। यूपीपीसीएस परीक्षा में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा के कार्यकर्ताओं की ओर से ग्राम मटौरा दुर्गा में जाकर अभय प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को संगठन पदाधिकारी अभय प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह सिसौदिया ने कहा कि अभय प्रताप सिंह ने यूपीपीसीएस परीक्षा में तीसरी रैंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से समस्त क्षत्रिय समाज में गर्व का वातावरण है। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, शोभा राजपूत, निर्दोष देवी, टीकम सिंह, महेंद्र सिंह, रीता देवी, संदेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, दानवीर सिंह, अनीता देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में तीसरी रैंक प्राप्त कर उपजिलाधिकारी पद पर चयनित होने पर ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा शोभित त्यागी व मंडल अध्यक्ष भटियाना हिमांशु पाराशर ने अभय प्रताप सिंह को पगड़ी व अंगवस्त्र पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें