फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आभा फाउंडेशन ने दो सगी बहनों का कराया विवाह

विज्ञापन
आभा फाउंडेशन की ओर से चांदपुर क्षेत्र के जलीलुपर में आयोजित विवाह समारोह में विवाहित जोड़े को आ
विज्ञापन
चांदपुर। आभा फाउंडेशन की ओर से शनिवार को ब्लॉक जलीलपुर स्थित एसकेजी. बैंक्वेट हॉल में दो सगी बहनों प्रीति और निशा का विवाह पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। समारोह में लोगों ने शामिल होकर नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह में आभा फाउंडेशन की संस्थापिका एवं समाजसेवी आभा सिंह ने दोनों नवविवाहिताओं को नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद स्वरूप 51-51 हजार रुपये के चेक भेंट किए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना फाउंडेशन का सामाजिक दायित्व है और यह सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन

समाज सेवा में लगातार सक्रिय है फाउंडेशन
आभा फाउंडेशन इससे पहले 114 बेटियों का सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक संपन्न करा चुका है। इसके अलावा संस्था निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन, चश्मा एवं दवा वितरण, साइकिल, सिलाई मशीन और कंबल वितरण जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य लगातार कर रही है।
जल्द होगा निःशुल्क कूकर वितरण
फाउंडेशन ने बताया कि उसका अगला जनकल्याणकारी कार्यक्रम विधवा एवं दिव्यांगजनों को निःशुल्क कूकर वितरण का होगा। संस्था का उद्देश्य भविष्य में भी गरीब, असहाय, विधवा एवं दिव्यांग लोगों के हित में सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें