फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आसवनी इकाई कर्मचारियों का धरना जारी

Mon, 18 Mar 2024 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में किसानों के साथ धरना देते चीनी मिल के आसवनी इकाई के कर्मचारी।
विज्ञापन
नजीबाबाद। चीनी मिल की आसवनी इकाई के कर्मचारियों का वेतन भुगतान की मांग को लेकर चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। किसान यूनियन और हड़ताली कर्मचारियों ने तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, युवा जिलाध्यक्ष वरिंदर सिंह बाठ और चीनी मिल आसवनी इकाई के कर्मचारियों ने तहसीलदार कमलेश कुमार से आंदोलन के संबंध में वार्ता की। धरनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार को आंदोलनकारी ने बताया कि कई माह से आसवनी इकाई के कर्मचारियों को वेतन न मिलने से कर्मचारियों के परिवार आर्थिक संकटों से जूझ रहे हैं।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक और सीसीओ की ओर से आसवनी इकाई का संचालन कर रही सिसौदिया लैबोरेट्री प्राइवेट कंपनी प्रतिनिधियों से वार्ता के बावजूद हल नहीं निकला, जिससे उन्हें आसवनी इकाई का संचालन ठप कर आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा है।
विज्ञापन


किसान नेता बाबूराम तोमर ने कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए किसान यूनियन आंदोलन में उनके साथ हैं। आंदोलन चला रहे आसवनी इकाई कर्मचारी हिमालय बालियान, शुभम चौधरी, संजीव कुमार, जगदीप, निखिल चौधरी ने कहा कि जब तक बकाया वेतन भुगतान नहीं होता तब तक इकाई का संचालन ठप रहेगा।

चौथे दिन प्रदर्शन में किसान नेता आयुष तोमर, मनप्रीत संधू, सोनू चौधरी, मोहित भटनागर, आसवनी इकाई कर्मचारी सोमपाल, रूपक, दीपक, नितीश, नितेश, सत्येंद्र, दीपक, मयंक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें